कोरोना काल में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू गिरी,चेन्नई को सबसे ज्यादा नुकसान

कोरोना काल में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू गिरी,चेन्नई को सबसे ज्यादा नुकसान

कोरोना के झटके से विश्व का कोना कोना ग्रसित हो गया फिर भारत इससे कैसे बचा रहता | इसने देश की अर्थव्यवस्था के साथ साथ आईपीएल की ब्रांड वैल्यू को भी तगड़ा झटका दिया है |

2019 में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 47500 थी जबकि 2020 में ये घटकर 45800 करोड़ रह गई

यानी सीधे-सीधे 1700 (3.6 %) करोड़ की चपत |

ये भी पढ़ें: IPL 2021 : कब होगा,कहाँ होगा,आईपीएल 2021 पार्ट -2

कोरोना के झटके से आईपीएल फ्रैंचाइज़ी भी अछूते नहीं रहे हैं | सबसे ज्यादा चपत 2019 में सातवें नंबर पर रही चेन्नई सुपर किंग्स को लगी है | जिसकी ब्रांड वैल्यू 2019 में 732 करोड़ थी जबकि 2020 में ये 611 करोड़ रह गई | पिछले एक साल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 16.5 प्रतिशत का नुकसान |

इस बड़ी गिरावट के बाद भी चेन्नई,आईपीएल की दूसरी सबसे महंगी फ्रैंचाइज़ी बनी हुई है | पहले स्थान पर मुंबई विराजमान है | ऐसा नहीं है कि इस टीम को नुकसान नहीं हुआ,इसकी वैल्यू भी 48 करोड़ ( 5.9 ) कम हुई है फिर भी ये शिखर को पकडे हुए है | बिलकुल मुकेश अंबानी की तरह |

ये भी पढ़ें:IPL 2021: आखिर कितना कमाते हैं धोनी आईपीएल से

चेन्नई के बाद सबसे ज्यादा नुकसान किंग खान यानि कोलकाता नाइट राइडर्स को हुआ है | 2019 में इसकी कीमत 629 करोड़ थी जबकि 2020 में 86 करोड़ ( 13.7) के नुकसान साथ ये 543 करोड़ पर आ गई |

2020 में आईपीएल की उपविजेता रही दिल्ली लगभग इस नुकसान से बची रही | उसे केवल 4 करोड़ ( 1%) का नुकसान हुआ है |

ये भी पढ़ें : IPL 2021 में पहली बार नजर आएँगे ये विदेशी खिलाड़ी

फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू में गिरावट की सबसे बड़ी वजह रही इन्हें मिलने वाली प्रायोजक ( स्पॉन्सरशिप ) की रेवेन्यू में कमी होना | पिछले साल आईपीएल की स्पांसर ड्रीम 11 थी जिसने केवल 222 करोड़ दिए थे जबकि इस साल वीवो ने आईपीएल 2021 की स्पॉन्सरशिप के लिए 440 करोड़ दिए हैं |

बाकी रही सही कसर टिकट से होने वाली कमाई और अन्य चीजों से होने वाली कमाई में गिरावट रही | क्योंकि पिछले साल दुबई में आईपीएल के सारे मैच बिना दर्शकों के खेले गए थे और इस साल वीवो आईपीएल 2021 भी ऐसा ही देखने को मिलेगा |

यहाँ आपको बताते चलें कि आईपीएल और फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू का अनुमान अमेरिकी कंपनी डफ़ एंड फेल्प्स ने लगाया है |

Read full article
Advertisement

Sports Ganga News Desk

Sports Journalist

Sports Ganga News Desk is a dedicated sports journalist at Sports Ganga, bringing you the latest updates, in-depth analysis, and expert insights on cricket, football, and other major sports events.

View all articles by Sports Ganga News Desk →
PreviousNext Story