TATA IPL 2022 Auction Exclusive : जानिये उन खिलाड़ियों के बारे में जो 2008 ऑक्शन का हिस्सा थे और अब 2022 मेगा ऑक्शन में भी भाग लेंगे

TATA IPL 2022 Auction Exclusive : जानिये उन खिलाड़ियों के बारे में जो 2008 ऑक्शन का हिस्सा थे और अब 2022 मेगा ऑक्शन में भी भाग लेंगे

मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा जिसमें कुल 590 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे। इसमें 370 देशी खिलाड़ी हैं जबकि 220 विदेशी। इस ऑक्शन (Mega Auction) में 14 देशों के खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे | सबसे ज्यादा 47 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं | सभी खिलाड़ियों को 8 बेस प्राइस में बांटा गया है | (2 करोड़, डेढ़ करोड़,एक करोड़, 75,50, 40 और 20 लाख | दस खिलाड़ियों को मार्की सेट में रखा गया है | इन सबकी बेस प्राइस 2 करोड़ है | नीलामी में इनकी बोली सबसे पहले लगेगी |

Also Read: IPL 2022 Auction: जानिए उन 10 Marquee Set खिलाड़ियों के बारे में जो ऑक्शन में सबसे पहले बिकेंगे

590 खिलाडियों में चार ऐसे हैं जो 2008 ऑक्शन का भी हिस्सा थे और ये 2022 ऑक्शन में भी भाग लेंगे

15 साल किसी के लिए भी लगातार एक लय के साथ काम करते रहना आसान नहीं होता | खासकर तब जब आप क्रिकेट खिलाड़ी हों जिसमें आप पर हर मैच में अच्छे प्रदर्शन के साथ साथ चोटिल होने का खतरा भी बना रहता । लेकिन लंबे समय तक अपनी फिटनेस बरक़रार रखने वाले ही इन खतरों से पार पाते हैं |

जी हां,सुरेश रैना,पीयूष चावला,मनोज तिवारी और श्रीसंथ चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2008 ऑक्शन का हिस्सा थे और अब ये 2022 ऑक्शन में भी भाग लेंगे। इनमें श्रीसंथ और मनोज तिवारी कुछ समय के लिए खेल से दूर रहे को बाकी खिलाड़ी लगातार आईपीएल खेल रहे | अगर रिटेन खिलाड़ियों को भी ध्यान में रखें तो धोनी और रोहित शर्मा भी 2008 आईपीएल से लगातार खेल रहे | न केवल खेल रहे बल्कि रोहित और धोनी दोनों ने तो कुल 9 बार अपनी कप्तानी में अपनी- अपनी टीमों को खिताब दिलाया है |

Also Read: IPL 2002 Auction Live: Auctioneer, Hotel, Live Streaming & All You Need To Know

सुरेश रैना भी इन 14 सालों में अपने बल्ले से लगातार कहर ढाते रहे। आईपीएल इतिहास में रैना, कोहली (Virat Kohli) ,शिखर धवन(Shikhar Dhawan) और रोहित (Rohit Sharma) के बाद सर्वाधिक रन (5528) बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

तो आइये नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों की आईपीएल यात्रा पर जो एक बार फिर ऑक्शन में बिकेंगे और फिर मैदान में क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे |

सुरेश रैना

रैना को 2008 में चेन्नई ने 2करोड़ 60 लाख में ख़रीदा था | रैना उन गिने चुने खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने आईपीएल की शुरुआत से अब तक एक ही टीम के लिए खेला | हालाँकि 14 सालों बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार रैना को रिटेन नहीं किया | रैना की कुल आईपीएल सैलरी है 1,107,400,000 रूपये |

पीयूष चावला

चावला को 2008 में किंग्स एलेवन पंजाब ने 1करोड़ 60 लाख में ख़रीदा था | इन्हें इस बार मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया | 165 आईपीएल मैचों में 157 विकेट लेने वाले चावला की कुल आईपीएल सैलरी है 517,700000

Also Read: TATA IPL 2022: टाटा ने वीवो से छीनी आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप

मनोज तिवारी

पश्चिम बंगाल के खेल और युवा मामलों के मंत्री मनोज तिवारी को पहले आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ 70 लाख में ख़रीदा था | 98 आईपीएल मैचों में 1695 रन बनाने वाले तिवारी ने अपना आखिरी आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की और से खेला था | अब इस ऑक्शन में वो फिर से भाग ले रहे | मनोज तिवारी की कुल आईपीएल सैलरी है 217,550,000 रूपये |

एस श्रीसंथ

अगर टीम इंडिया का यह पूर्व तेज गेंदबाज मैच फिक्सिंग के आरोपों में नहीं फंसता तो अब तक कई रिकॉर्ड बना चुका होता | अब तक आईपीएल के 44 मैचों में 40 विकेट लेने वाले श्रीसंथ को 2008 आईपीएल ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब ने 2.5 करोड़ में ख़रीदा था | प्रतिबंध के कारण 2013 में अपना अंतिम आईपीएल खेलने वाले श्रीसंथ इस बार फिर ऑक्शन में दिखेंगे | इनकी कुल आईपीएल सैलरी है 153,200,000

Also Read: IPL Winning Captains List From 2008 Till Date

आईपीएल 2022 के दो रिटेन खिलाड़ी जो 2008 ऑक्शन का हिस्सा थे

रोहित शर्मा – रोहित को पहले ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में ख़रीदा था | रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे | 2022 मुंबई इंडियंस ने रोहित को 16 करोड़ में रिटेन किया है | इनकी कुल आईपीएल सैलरी है 1,626,000,000 रूपये |

धोनी – भारत के सबसे सफलतम कप्तान कैप्टन कूल को चेन्नई ने 2008 में 6 करोड़ में ख़रीदा था | केवल 2016 और 17 जब सीएसके को आईपीएल से बैन किया गया था तब धोनी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स से जुड़े थे | 2018 से अब वो इसी टीम का हिस्सा हैं और चार बार ख़िताब दिला चुके हैं | 2022 में चेन्नई ने धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया | आईपीएल से अब तक उनकी आमदनी 1,648,400,000 है |

Read full article
Advertisement

Sports Ganga News Desk

Sports Journalist

Sports Ganga News Desk is a dedicated sports journalist at Sports Ganga, bringing you the latest updates, in-depth analysis, and expert insights on cricket, football, and other major sports events.

View all articles by Sports Ganga News Desk →
PreviousNext Story