Tokyo Olympics 2021: कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए गाया भारत का आधिकारिक सांग

Tokyo Olympics 2021: कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए गाया भारत का आधिकारिक सांग

भारत की बिना तैयारी की टोक्यो ओलंपिक यात्रा की एक कड़ी में बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओलिंपिक 2021 में भारतीय एथलीटों का उत्साह बढ़ाने के लिए चियर फॉर इंडिया सॉन्ग रिलीज किया। इस गाने को आवाज दी है उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला ने और इसे कंपोज किया है जय हो के लिए ऑस्कर जीतने वाले महान संगीतकार ए.आर.रहमान ने |

इस गाने का आधिकारिक टाइटल चियर 4 इंडिया हिंदुस्तानी वे रखा गया है। और इसके वीडियो में अब तक ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता को दिखाया गया है। भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के अनुसार यह गाना 18 महीने की कठिन परिश्रमका नतीजा है।

ओलंपिक के लिए हमारा खेल मंत्रालय कितना गंभीर है उसका अंदाजा इसी बात से लग गया कि उसने युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक ऐसी लड़की से थीम सांग गवाया जिसे लोग सिर्फ उसके टाइटल (बिड़ला) से जानते हैं | क्या खेल मंत्रालय को 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कोई ऐसा सिंगर नहीं मिला जिसकी आवाज दमदार हो और जो सही मायनों में युवाओं में विश्व के इस सबसे बड़े खेल महाकुंभ के लिए हुंकार भरने का काम करता |

टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में भारत से 124 जा रहे खिलाड़ी

इस बार देश से 124 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 69 पुरुष और 55 महिला खिलाड़ी हैं। अगर अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को मिला दिया जय तो भारत से 228 सदस्यी दल टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करेगा।

हाँ यह अलग बात है कि इस विशाल दल से कितने पदक आएँगे ये न तो खेल मंत्रालय को पता है और न ही ढपोरशंखी,भ्रष्ट भारतीय ओलंपिक संघ को | जिसने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी मधुकांत पाठक को भी भारतीय एथलेटिक्स टीम के मैनेजर के रूप में भेजने का फैसला किया है |

टोक्यो ओलंपिक से पदक आ गए तो ठीक नहीं भी आए तो क्या हमारे यहाँ खेलों में तो खेला चलता ही रहता है |

Read full article
Advertisement

Sports Ganga News Desk

Sports Journalist

Sports Ganga News Desk is a dedicated sports journalist at Sports Ganga, bringing you the latest updates, in-depth analysis, and expert insights on cricket, football, and other major sports events.

View all articles by Sports Ganga News Desk →
PreviousNext Story